फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी में आर्यन का हंगामा, लाइब्रेरी को लेकर प्राचार्य को घेरा

Wed, 10 Feb 2016 07:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी पीजी कॉलेज में लाइब्रेरी की किताबों के वेरिफिकेशन की मांग को छात्रों ने प्राचार्य का घेराव किया। छात्रों ने प्राचार्य से जल्द बंद पड़े शौचालय खोलने और साफ सफाई कराने की मांग की। ऐसा न होने पर छात्रों ने कॉलेज में तालाबंदी की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


बुधवार को छात्र संघ महासचिव सचिन थपलियाल के नेतृत्व में छात्रों ने लाइब्रेरी में किताबों के वेरिफि केशन का काम अधूरा छोड़े जाने पर कड़ी आपत्ति जताकर कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. राकेश वर्मा का घेराव किया।

तालाबंदी की चेतावनी
छात्र संघ महासचिव ने कहा कि किताबों के वेरिफिकेशन का काम पांच दिन कराने के बाद रोक दिए जाने से किताबों के स्टाक में बड़ा घोटाला होने की प्रबल आशंका है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बृहस्पतिवार तक दोबारा जांच शुरू न कराई गई तो कॉलेज में अनिश्चितकालीन तालाबंदी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


छात्रों ने कहा कि कॉलेज परिसर में छात्राओं के लिए तीन महीने पहले ही बनाए गए दोनों शौचालयों में ताले लगे हैं। इस पर प्राचार्य ने 12 फ रवरी तक शौचालयों के ताले खुलवाने का भरोसा दिलाया। घेराव करने वालों में पूर्व महासचिव भगवती प्रसाद, कपिल चौधरी, धीरज जोशी, अनिल उनियाल, सूरज कोहली, शूरवीर चौहान, आदित्य बिष्ट, संजय चंद्र, सोनू बिष्ट, आकाश गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें