फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्यन कार्यकर्ताओं ने जलाईं पेपर की प्रतियां

विज्ञापन
फॉरेस्ट गॉर्ड भर्ती घोटाले के विरोध में प्रदर्शन करते आर्यन छात्र संगठन के सदस्य। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
फॉरेस्ट गार्ड भर्ती घोटाले के विरोध में आर्यन कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विरोध में कार्यकर्ताओं ने पेपर की प्रतियां भी फूंकीं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डिग्री कॉलेज में प्रदर्शन करते हुए छात्रों ने कहा कि परीक्षा संबंधी आंसर ‘की’ आउट होने से छात्र खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। कई सालों तक युवा भर्तियों का इंतजार करते हैं, बाद में ये भर्तियां माफिया की भेंट चढ़ जाती हैं। घोटाला सामने आने के बाद परीक्षाओं की पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे हैं।
प्रदेश के एजूकेशन सिस्टम पर माफिया हावी है। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने परीक्षा को रद्द कर दोबारा से प्रवेश परीक्षा आयोजित कराने की मांग की। कहा यदि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो संगठन को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में जसपाल, राहुल चौहान, निशांत, शुभम कुड़ियाल, बिंदु सजवाण, विवेक लमगड़िया, प्रशांत चौधरी, शुभम जोशी, दिनेश जोशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें