फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार को अरुण जेटली आएंगे देहरादून

Thu, 02 Feb 2017 06:13 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
arun jaitley - फोटो : file photo
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली शनिवार (चार फरवरी) को देहरादून आएंगे। वह देहरादून कैंट और डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में चुनाव जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा चुनावी रणनीति को लेकर वह पार्टी नेताओं के साथ बैठक भी कर सकते हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र बिष्ट ने बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री का कार्यक्रम तय हो गया है। वह शनिवार को देहरादून कैंट और डोईवाला में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

बिष्ट ने बताया कि विधानसभा चुनावों के मद्देनजर प्रदेश में कई केंद्रीय मंत्रियों के कार्यक्रम तय हो गए हैं। शनिवार को ही केंद्रीय मंत्री वीके सिंह डीडीहाट, थराली और मसूरी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्रियों के अलावा प्रदेश के जो वरिष्ठ पार्टी नेता हैं वह प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी शुक्रवार को टिहरी और मसूरी में जनसभा संबोधित करेंगे। शुक्रवार को ही पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा चकराता, यमुनोत्री और पुरोला में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें