फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में प्रवाहित की गई स्व. जेटली की अस्थियां, बाबा रामदेव सहित मौजूद रही ये हस्तियां

Mon, 26 Aug 2019 03:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की अस्थियां आज हरकी पौड़ी ब्रह्म कुंड स्थित अस्थि प्रवाह घाट पर गंगा में प्रवाहित की गईं। स्व. अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अस्थि कलश लेकर दोपहर करीब दो बजे हरिद्वार पहुंचे। जहां विधिविधान के साथ अस्थि विसर्जन की प्रक्रिया शुरू हुई और अस्थियांं गंगा में प्रवाहित की गईं।

विज्ञापन


इस दौरान केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, धन सिंह रावत, हरक सिंह रावत, अरविंद पांडे, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, आदेश चौहान, स्वामी यतीश्वरानंद और नरेश बंसल सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे। बाबा रामदेव और वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा भी स्व. अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देने हरिद्वार पहुंचे। हरकी पौड़ी पहुंचकर इन सभी ने स्व. अरुण जेटली की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

विज्ञापन

खराब स्वास्थ्य के चलते 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा

66 साल के जेटली को सांस लेने में दिक्कत और बेचैनी की शिकायत के बाद नौ अगस्त को एम्स लाया गया था। एम्स ने 10 अगस्त के बाद से जेटली के स्वास्थ्य पर कोई बुलेटिन जारी नहीं किया था। जेटली ने खराब स्वास्थ्य के चलते 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था। विगत शनिवार को उनका निधन हो गया था।

पिछले साल 14 मई को उनका एम्स में गुर्दे का प्रत्यारोपण हुआ था। जेटली पिछले साल अप्रैल से वित्त मंत्रालय नहीं जा रहे थे। हालांकि वह 23 अगस्त, 2018 को दोबारा अपने मंत्रालय पहुंचे थे। उनकी गैर मौजूदगी में तत्कालीन रेल मंत्री पीयूष गोलय को वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें