उच्च शिक्षा में अब एआई सहित कुछ अन्य विषय पाठ्यक्रम में शामिल होंगे। विभाग की ओर से इसके लिए रोडमैप तैयार किया गया है।
उच्च शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सहित कुछ अन्य विषय पाठ्यक्रम में शामिल किए जाएंगे। राज्य स्थापना की रजत जयंती पर विभाग की ओर से इसके लिए रोडमैप तैयार किया गया है।उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक एआई समय की जरूरत है।
हर जिले में वर्चुअल लैब की तैयारी
उच्च शिक्षा विभाग के मुताबिक उच्च शिक्षण संस्थानों का अकादमिक एवं शैक्षणिक वातावरण उत्कृष्ट बनाने के लिए हर जिले के एक महाविद्यालय में वर्चुअल लैब स्थापित की जाएगी।
प्रस्तावित योजनाओं का प्रारूप किया तैयार
देहरादून। उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य गठन के पिछले 25 साल में प्राप्त उपलबि्धयों के साथ ही अगले 25 साल में प्रस्तावित योजनाओं का प्रारूप तैयार किया है। जिसमें इस दौरान किए जाने वाले कार्यों का उल्लेख किया गया है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand@25: रजत जयंती पर मोदी खींच गए स्वर्णिम उत्तराखंड की लकीर, भविष्य में विकास का रोडमैप बताया
उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रम में नए विषय शामिल करने के लिए विश्वविद्यालयों को कार्ययोजना तैयार करने के लिए कहा गया है। समय की मांग के अनुरूप विषयों को शामिल किया जाएगा। -डॉ. रंजीत सिन्हा, उच्च शिक्षा सचिव