फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक की पत्नी ने गंगनहर में कूदकर जान दी, मौत

Sat, 13 May 2017 01:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरिद्वार
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
हरिद्वार में नवविवाहिता के गंगनहर में कूदकर खुदकुशी कर ली। इसके बाद जिला अस्पताल कैंपस में मायके और ससुराल पक्ष भिड़ गए। सरेराह उनके बीच थप्पड़ मुक्के चले। बता दें कि मृतका का पति जम्मू कश्मीर में तैनात है। 
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार 12 मई को सुबह करीब सात बजे एक महिला ने सिंहद्वार पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने महिला को बचाना चाहा, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। पुलिस ने ज्वालापुर पुल के समीप जटवाडा के पास महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस की पड़ताल में मृतका की पहचान रिचा (27) पत्नी रितेश निवासी सेक्टर एक भेल के रूप में हुई। उनका विवाह पिछले वर्ष दिसंबर में ही सैन्यकर्मी रितेश से हुआ था। पति आजकल जम्मू कश्मीर में तैनात है। 
विज्ञापन


इधर, जिला अस्पताल कैंपस में उस समय अफरातफरी मच गई, जब मायके पक्ष ने रिश्ता कराने वाली पति की एक महिला रिश्तेदार की पिटाई कर दी। फिर दोनों पक्षों में मारपीट हुई।

हंगामा होने पर पुलिस भी सूचना मिलने पर दौड़कर पहुंच गई। पुलिस ने मायके ससुराल पक्ष को अलग-थलग किया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मायके पक्ष ने कोई लिखित में शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें