सेना के ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार इंटर की छात्रा घायल हो गई। उसे श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर शाम तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। छात्रा के पिता फरीदाबाद की एक कंपनी में ज्वाइंट सेकेट्री बताए गए हैं।
गंभीर रूप से घायल
पटेलनगर के माजरा निवासी डॉ. हरीश चंद की बेटी ज्वैलरी (16) शहर के एक कॉलेज में इंटर की छात्रा है। शनिवार तीसरे पहर ज्वैलरी छुट्टी के बाद स्कूटी से घर लौट रही थी। ग्राफिक ऐरा के पास मुड़ रहे आर्मी के ट्रक से स्कूटी टकरा गई।
हादसे में छात्रा को गंभीर चोटें आई है। लोगों की मदद से ज्वैलरी को अस्पताल लाया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।