फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी ने पत्नी और पिता का पीट-पीटकर किया बुरा हाल, बीच बचाव में आए पुलिसकर्मी से भी भिड़ा

Fri, 12 Apr 2019 08:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

एक फौजी ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट करते हुए घर से बाहर निकाल दिया। बीच बचाव करने पहुंचे पिता के साथ भी उसने गाली गलौज करते हुए हाथापाई की। साथ ही घर के बाहर खड़ा होकर हंगामा करने लगा।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ भी फौजी भिड़ गया। पुलिस उसे पकड़कर कोतवाली ले गई। माफी मांगने पर पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ दिया। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी एक फौजी की शुक्रवार को किसी बात को लेकर उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई।

इस पर फौजी ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया। पुत्रवधू से मारपीट होती देख ससुर ने बीच बचाव कराने का प्रयास किया।

विज्ञापन

आरोप है कि इस पर फौजी ने अपने पिता के साथ भी अभद्रता करते हुए मारपीट की। साथ ही घर के बाहर हंगामा करने लगा। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फौजी को समझाने का प्रयास किया।

इस पर फौजी पुलिसकर्मियों से भी भिड़ गया। पुलिसकर्मी उसे पकड़कर कोतवाली ले गए। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि फौजी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली। जिसे चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें