फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्टूबर के पहले सप्ताह में शुरू होगी सेना की भर्ती, 10 हजार से ज्यादा कर चुके हैं आवेदन

Thu, 28 Sep 2017 03:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
indian army recruitment - फोटो : amarujala
विज्ञापन
देहरादून में 5 से 12 अक्टूबर को सेना की भर्ती होगी। इसमें करीब 10 हजार से ज्यादा युवाओं के जुटने की उम्मीद हैं। इसके लिए सेना और प्रशासन के अफसरों की समन्वय बैठक में जिम्मेदारियां सौंपी गई।
विज्ञापन


जिलाधिकारी एसए मुरूगेशन ने बताया कि गढ़वाल रेजीमेंट की ओर से उत्तराखंड और यूपी के युवाओं के लिए वीरपुर सेना के मैदान में विभिन्न पदों के लिए भर्ती रैली आयोजित की जा रही है।

सेना के लैंसडौन भर्ती केंद्र ने भर्ती में करीब 10 हजार से ज्यादा युवाओं के आवेदन जमा होने की बात कही। इसी आधार पर रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, ट्रैफिक संचालन, युवाओं को रहने, खाने एवं अन्य व्यवस्थाएं मुहैया कराने को लेकर अफसरों ने तैयारी शुरू कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी एसए मुरूगेशन
डीएम एसए मुरूगेशन ने कहा कि पुलिस, नगर निगम, शिक्षा विभाग आदि को भर्ती में अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। भर्ती से अव्यवस्था न बने, इसके लिए एडीएम और एसडीएम को नजर रखने को कहा गया है।

पुलिस ट्रैफिक और सुरक्षा पर ध्यान देगी। इधर, भर्ती में बीएड अथवा स्नातक करने वाले युवाओं के लिए एजुकेशनल हवलदार के पदों पर भर्ती की जाएगी। साथ ही पौड़ी, देहरादून और हरिद्वार के युवाओं के लिए जीडी, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडमैन, नर्सिंग असिस्टेंट आदि पदों के लिए भर्ती होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें