फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश सेवा के लिए 64 कैडेट IMA की मुख्यधारा में हुए शामिल

Fri, 02 Jun 2017 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
64 कैडेट IMA की मुख्यधारा में हुए शामिल - फोटो : ANI
विज्ञापन
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आर्मी कैडेट कॉलेज (एसीसी) की ग्रेजुएशन सेरेमनी में कैडेटों ने अपनी मेधा का दम दिखाया। इस मौके पर विंग कैडेट कैप्टन कृष्ण कुमार यादव को गोल्ड मेडल सहित कई अवॉर्ड से नवाजा गया। एसीसी के 109वें कोर्स से पासआउट होने वाले 64 कैडेट्स को जेएनयू की डिग्री दी गई।
विज्ञापन


शुक्रवार को आईएमए के ऐतिहासिक चेटवुड हॉल में आईएमए कमांडेंट ले. जन. एसके उपाध्याय ने एसीसी के 109वें कोर्स के 64 कैडेट्स को स्नातक की उपाधि दी। साथ ही उन्हें कई अवार्ड से भी नवाजा। एसीसी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. नवीन कुमार ने कॉलेज की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

32 कैडेट्स ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम और 32 साइंस स्ट्रीम से ग्रेजुएट हुए हैं। इन्हें जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी की डिग्री दी गई। कॉलेज से पासआउट ये कैडेट्स अब आईएमए में एक साल का कठोर प्रशिक्षण हासिल करेंगे। इसके बाद अगले साल आईएमए से पासआउट होंगे।
विज्ञापन


आईएमए कमांडेंट ने अफसर बनने जा रहे इन कैडेट्स को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देश में तमाम जांबाज ऑफिसर ऐसे हैं, जिन्होंने एसीसी से आगे का सफर तय करते हुए अपनी प्रतिभा के दम पर कई पदक हासिल किए हैं। इस दौरान एसीसी के विंग कैडेट कैप्टन कृष्ण कुमार यादव भी मौजूद रहे। सेरेमनी में नुब्रा कंपनी को कमांडेंट बैनर से नवाजा गया। इस कोर्स में उत्तराखंड के दो कैडेट्स भी पास हुए। आईएमए के डिप्टी कमांडेंट मेजर जनरल मंदीप सिंह भी मौजूद थे।


 
विज्ञापन

इन कैडेट्स को मिला अवार्ड

इन कैडेट्स को मिला अवार्ड
- चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ गोल्ड मेडल : विंग कैडेट कैप्टन कृष्ण कुमार यादव
- चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ सिल्वर मेडल : कंपनी क्वार्टर मास्टर सार्जेंट जितेंद्र सिंह
- चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ ब्रांज मेडल : कंपनी कैडेट कैप्टन रंगत सिंह
- कमांडेंट्स बैनर : नुब्रा कंपनी
- कमांडेंट सिल्वर मेडल सर्विस : विंग कैडेट कैप्टन कृष्ण कुमार यादव
- कमांडेंट सिल्वर मेडल ह्यूमैनिटीज : विंग कैडेट कैप्टन कृष्ण कुमार यादव
- कमांडेंट सिल्वर मेडल साइंस : कंपनी कैडेट कैप्टन रंगत सिंह

प्रदर्शनी में दिखी कैडेट्स की क्रिएटिविटी
ग्रेजुएशन सेरेमनी के साथ ही एसीसी से पासआउट हुए कैडेट्स का दूसरा रूप भी सामने आया। आईएमए की चेटवुड बिल्डिंग में एंड ऑफ टर्म प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें कैडेट्स की फोटोग्राफी, पेंटिंग आदि में क्रिएटिविटी देखने को मिली। प्रदर्शनी का शुभारंभ आईएमए कमांडेंट की पत्नी मंजुला उपाध्याय ने किया। इस दौरान स्प्रिंग टर्म-2017 जर्नल का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें