फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटरों में हो पंचकर्म सहायकों की नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। बेरोजगार आयुर्वेदिक डिप्लोमा पंचकर्म सहायकों ने मांग उठाई है कि केंद्र सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना के तहत खोले गए 123 आयुष वेलनेस सेंटरों में उनकी नियुक्तियां की जाएं। इसके अलावा राज्य के सभी 123 वेलनेस सेंटरों में चार महिला व चार पुरुष पंचकर्म सहायकों की नियुक्ति को मंजूरी दी जाए।
विज्ञापन

बेरोजगार आयुर्वेदिक डिप्लोमा पंचकर्म सहायक संघ के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि नियुक्तियों की मांग को लेकर वह पिछले पांच साल से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन नियुक्तियों को मंजूरी नहीं दी जा रही है। यदि वेलनेस सेंटरोें में उनकी नियुक्तियां की जाती हैं तो इससे मरीजों के इलाज के साथ ही रोजगार के दरवाजे भी खोले जा सकेंगे। यदि यह मांगे स्वीकार नहीं की जाती हैं तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में संघ प्रदेश अध्यक्ष विमल सिंह जयाड़ा, महासचिव गणेश वर्मा, सुनैना शुक्ला, आशीष प्रसाद, ओमप्रकाश, शशीकांत, नीतीश, ममता, पिंकी, सुप्रिया, संतोषी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें