-सबसे पहले नगर निगम की नई वेबसाइट
http://www.dehradunhousetax.in पर जाएं।
-यहां होम पेज पर
‘पे ऑनलाइन हाउस टैक्स’ के लिंक पर क्लिक करें।
-इसके बाद अपना
वार्ड चुनें। इसे फीड करते ही अगला पेज खुल जाएगा।
-नए पेज पर संपत्ति का प्रकार यानी
आवासीय या व्यावसायिक पर क्लिक करें।
-नगर निगम की ओर से आवंटित कंप्यूटर आईडी की अंतिम संख्या दर्ज करें या नगर निगम द्वारा आवंटित
मकान/दुकान संख्या की अंतिम कुछ संख्याएं बताएं।
-इस संख्या को फीड करने के बाद नीचे दिए गए
‘खोजें’ के लिंक पर क्लिक करें।
-आपकी संपत्ति की डिटेल आ जाएगी।
इस पर क्लिक करने के बाद आगे की प्रक्रिया पूर्ण करें।
नोट-(इस खबर के बारे में आप और क्या जानना चाहते हैं? खबर पर या फेसबुक पर कमेंट या मैसेज करके पूछ सकते हैं।)