फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में आज से ऑनलाइन जमा कराएं हाउस और कॉमर्शियल टैक्स, अपनाएं ये तरीका

Mon, 22 Apr 2019 06:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले 60 पुराने वार्डों के लोग सोमवार से घर बैठे हाउस टैक्स या कॉमर्शियल टैक्स जमा करा सकते हैं। नगर निगम ने इसके लिए वेबसाइट शुरू की है। इस वेबसाइट पर सभी 60 पुराने वार्डों(40 नए वार्डों का सर्वे जारी) का रिकॉर्ड अपडेट कर दिया गया है।

विज्ञापन


मेयर सुनील उनियाल गामा के निर्देश पर निगम प्रशासन ने बीते दिनों पुराने 60 वार्डों में भवन कर का सर्वे किया था। अब इन वार्डों का पूरा विवरण निगम के सॉफ्टवेयर में अपडेट कर दिया गया है।

सोमवार से लोग अपना भवन कर निगम की नई वेबसाइट के जरिये ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। नगरायुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि इस सुविधा से भवन कर जमा करने में काफी आसानी होगी। उन्हें निगम के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जल्द ही 40 नए वार्डों का रिकॉर्ड भी अपडेट किया जाएगा।
विज्ञापन


स्मार्ट कार्ड से भी जमा करा सकेंगे टैक्स
नगर निगम की ओर से भविष्य में लोगों के लिए स्मार्ट कार्ड की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए कई बैंकों से बातचीत शुरू हो चुकी है। यह कार्ड भवन स्वामियों को दिया जाएगा, जिससे वह और आसानी से अपना टैक्स जमा करा सकेंगे।

विज्ञापन

ऐसे जमा कराएं ऑनलाइन हाउस टैक्स

-सबसे पहले नगर निगम की नई वेबसाइट http://www.dehradunhousetax.in पर जाएं।
-यहां होम पेज पर ‘पे ऑनलाइन हाउस टैक्स’ के लिंक पर क्लिक करें।
-इसके बाद अपना वार्ड चुनें। इसे फीड करते ही अगला पेज खुल जाएगा।
-नए पेज पर संपत्ति का प्रकार यानी आवासीय या व्यावसायिक पर क्लिक करें।
-नगर निगम की ओर से आवंटित कंप्यूटर आईडी की अंतिम संख्या दर्ज करें या नगर निगम द्वारा आवंटित मकान/दुकान संख्या की अंतिम कुछ संख्याएं बताएं।
-इस संख्या को फीड करने के बाद नीचे दिए गए ‘खोजें’ के लिंक पर क्लिक करें।
-आपकी संपत्ति की डिटेल आ जाएगी। इस पर क्लिक करने के बाद आगे की प्रक्रिया पूर्ण करें।

नोट-(इस खबर के बारे में आप और क्या जानना चाहते हैं? खबर पर या फेसबुक पर कमेंट या मैसेज करके पूछ सकते हैं।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें