इंजीनियरिंग करने की चाहत है तो जेईई मेन के अलावा भी 14 प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन का मौका है। इनकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एनआईटी के अलावा बिट्स पिलानी, वीआईटी, मनिपाल, एएमयू अलीगढ़, आईपीयू दिल्ली, एसआरएम चेन्नई, जामिया मिलिया दिल्ली, सीएमआई चेन्नई, यूपीईएस देहरादून, एनमैट मुंबई, आईएसआई कोलकाता, ट्रिपल आईटी हैदराबाद, ट्रिपल एम गोरखपुर जैसे तमाम नामी इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले की राह खुली हुई है।
उधर, जेईई मेन की आवेदन प्रक्रिया भी चल रही है। सभी के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन है। आपको इन संस्थानों की वेबसाइट पर जाना होगा। वहां से सीधे फॉर्म भरकर ऑनलाइन फीस जमा करा सकते हैं।