देहरादून। पुलिस मुख्यालय ने नागरिक पुलिस, अभिसूचना, सशस्त्र पुलिस, पीएसी और आईआरबी संवर्ग के कार्मिकों की रैंकर्स उप निरीक्षक व प्रांतीय योग्यता पदोन्नति परीक्षा के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। विज्ञप्ति 996 पदों के लिए जारी की गई है। परीक्षा के लिए आवेदन ऑनलाइन जमा करने होंगे। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 27 जनवरी है। 21 फरवरी को परीक्षा की संभावित तिथि घोषित की गई है।
996 पदों में रैंकर उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के 36, अभिसूचना के 25, प्लाटून कमांडर पीएससी के 77, मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस व अभिसूचना के 394 पद (231 पुरुष, 28 महिला और 135 अभिसूचना) शामिल हैं। साथ ही मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस के 215 व मुख्य आरक्षी पीएसी, आईआरबी के 249 पद भी इसमें शामिल हैं।