फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका के लिए दो जनवरी से आवेदन, भर्ती नियमावली में किया गया संशोधन

Tue, 31 Dec 2024 05:06 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

पिछली कैबिनेट में आंगनबाड़ी भर्ती नियमावली में संशोधन किया गया, जिससे इन पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हुआ। इसके बाद विभाग ने भर्ती लिए 18 और 23 दिसंबर को शासनादेश जारी कर दिए थे।
विज्ञापन
मंत्री रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के विभिन्न जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन दो जनवरी से शुरू होंगे। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया, प्रदेश के सभी जिलों में मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों का उच्चीकरण किया गया था, जिसके बाद वहां नए पद बने थे।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इन पर नियुक्ति के लिए नियमावली में बदलाव करना जरूरी था। पिछली कैबिनेट में आंगनबाड़ी भर्ती नियमावली में संशोधन किया गया, जिससे इन पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हुआ। इसके बाद विभाग ने भर्ती लिए 18 और 23 दिसंबर को शासनादेश जारी कर दिए थे।

ये भी पढ़ें...New Year: केदारकांठा में नए साल का जश्न मनाने उमड़े पर्यटक, खूबसरत वादियों की तस्वीरें देख नजर नहीं हटेगी
विज्ञापन
विज्ञापन


पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन दो जनवरी 2025 की सुबह 10 बजे से 31 जनवरी शाम पांच बजे तक किए जा सकते हैं। आवेदन wecd.uk.gov.in और www.wecduk.in पोर्टल पर किया जा सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें