इन 24 विभागों की सेवाओं के वेब लिंक मिलेंगे
राज्य परिवहन विभाग, ई-कोर्ट सेवाएं, वस्तु एवं सेवा कर, आयकर विभाग, नागर विमानन मंत्रालय की नौ, पैन सेवा पोर्टल की नौ, बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की आठ, विदेश मंत्रालय पासपोर्ट सेवा के तहत आठ, भारत निर्वाचन आयोग की सात, यूआईडीएआई की सात, कृषि और किसान कल्याण विभाग की छह, उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड की छह, उत्तराखंड स्वरोजगार योजनाएं की पांच, शहरी विकास निदेशालय की चार, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण व उच्च शिक्षा विभाग की तीन-तीन, जीवन प्रमाण की छह, उत्तराखंड जल संस्थान की पांच, पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय की तीन, रेल विभाग की तीन सूचना का अधिकार की तीन, उकाडा उत्तराखंड की तीन, नगर निगम देहरादून की एक और स्वास्थ्य विभाग की ऑनलाइन पंजीकरण की एक सेवा का वेब लिंक इस मोबाइल ऐप पर मिलेगा।
अब अपने मोबाइल से सीधे सीएम को भेजें शिकायत
आईटीडीए ने सीएम हेल्पलाइन का भी एंड्रोयड मोबाइल ऐप तैयार किया है। इस मोबाइल ऐप से प्रदेश के दुर्गम इलाकों में रहने वाले लोग भी सीधे मुख्यमंत्री को अपनी शिकायत भेज सकेंगे। इसे प्ले स्टोर पर सीएम हेल्पलाइन लिखकर डाउनलोड किया जा सकता है।
आईटीडीए की यह तीन सेवाएं भी शुरू
डीएआरसी लेक : यह केंद्रीयकृत डाटा स्टोरेज प्लेटफार्म है, जिसे जीआईएस और ड्रोन का डाटा स्टोर करने के लिए तैयार किया गया है। इस पर स्थानीय ड्रोन पायलटों की सूची भी रहेगी जो कि कोई भी विभाग एक्सेस कर सकेगा।
एसडी-वान- हर तहसील, ब्लॉक, मुख्यालय की जिले से कनेक्टिविटी बाधित होने पर भी इससे इंटरनेट कनेक्टिविटी सुचारू रहेगी। यह हाई स्पीड इंटरनेट प्रणाली है। आईटीडीए-सीएएलसी- इसका पहला सैटेलाइट सेंटर ऋषिकेेश में स्थापित किया गया है। अब प्रदेशभर में यह सेंटर बनेंगे, जिससे युवाओं को ड्रोन चलाने, ठीक करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।