दून अस्पताल ओपीडी के बाहर प्रदर्शन करती सफाई कर्मचारी... संवाद
करीब दो महीने से तनख्वाह नहीं मिलने से परेशान दून मेडिकल कॉलेज के सफाईकर्मी फिर हड़ताल पर चले गए। इससे शुक्रवार हो अस्पताल में सफाई नहीं हुई। कूड़ेदान भी भरे रहे और शौचालयों की दुर्गंध से लोग परेशान हो गए।
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि हड़ताल समाप्त कराने के लिए ठेकेदार को निर्देशित किया गया है। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में 161 के करीब सफाईकर्मी हैं। शुक्रवार को सफाईकर्मियों ने काम नहीं किया।
इससे ओपीडी हो या फिर इमरजेंसी बिल्डिंग हर जगह गंदगी पसर गई। सफाईकर्मी ओपीडी भवन के बाहर एकत्र हो गए। सफाईकर्मी मिनाक्षी, रेखा, सुमन, गोमती, रीता, राधा आदि कहना है कि नवंबर से उनको वेतन नहीं मिला है। ऐसे में उनके सामने बच्चे पालने का संकट खड़ा हो गया है।