वन दरोगा भर्ती के लिए सुबह 9:30 बजे से एंट्री
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वन दरोगा भर्ती परीक्षा 11 जून को आठ जिलों में सुबह 11 से दोपहर एक बजे के बीच होगी। परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी हो चुके हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 9:30 बजे पहुंचना होगा। उन्हें अपने साथ प्रवेश पत्र, स्वयं की फोटोयुक्त आईडी, काला बॉल प्वाइंट पेन भी लेकर जाना है।
ये भी पढ़ें...Dehardun News: पीआरडी जवानों के लिए कई विभागों में खुला तैनाती का रास्ता, भर्ती की आयु सीमा भी बढ़ाई गई
रक्षक भर्ती का शारीरिक मापजोख परीक्षण 13 जून को
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के रायपुर स्थित कार्यालय में सचिवालय रक्षक भर्ती के चयनितों का शारीरिक मापजोख परीक्षण होगा। इसके लिए उन्हें अपने सभी मूल अभिलेख भी ले जाने होंगे। साथ ही उसकी दो-दो स्व: प्रमाणित फोटोकॉपी ले जानी होगी। सुबह 9:30 बजे उन्हें कार्यालय पहुंचना होगा। जो अभ्यर्थी किसी कारणवश नहीं आ पाएंगे, वह 14 जून को आ सकते हैं। इसके बाद किसी को मौका नहीं मिलेगा।