फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मफेयर अवॉर्डः मनोज वाजपेयी की फिल्म से आगे उत्तराखंड के अनूप की फिल्म

Mon, 26 Dec 2016 05:49 PM IST
भुवन उपाध्याय/ अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
anoop
विज्ञापन
गढ़वाल मंडल के पौड़ी निवासी रंगकर्मी अनूप गुसाईं की शार्ट फिल्म ‘तुरुप चाल’ बालीवुड के फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए शार्ट लिस्ट हुई है। इस अवार्ड के लिए लगभग एक हजार शार्ट फिल्म में से 44 का चयन हुआ है।
विज्ञापन


फिल्म का नामांकन होना अनूप के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। जहां एक ओर मनोज वाजपेयी जैसे शीर्ष अभिनेता की दो फिल्में हैं, वहीं अनूप गुसाईं की ‘तुरुप चाल’ भी अवार्ड की दौड़ में शामिल है।

फिल्म को ऑनलाइन वोटिंग में लोग खूब पसंद कर रहे हैं। अब तक बाकी की करीब 40 फिल्मों से व्यू के मामले में ‘तुरुप चाल’ आगे चल रही है। अभी तक इसे एक लाख 77 हजार लोग देख एवं सराह चुके हैं।
विज्ञापन


फिल्म में मुख्य भूमिका अनूप गुसाईं की है। फोन से हुई बातचीत में अनूप ने बताया कि करीब पांच हजार की लागत से फिल्म बनाई गई है। अपनी कहानी और परफारमेंस के दम पर फिल्म फिल्मफेयर अवार्ड जैसी सम्मानित रेस में शामिल हुई है।
विज्ञापन

वोटिंग के लिए अपील

anoop
अनूप पौड़ी में नवांकुर नाट्य ग्रुप से पिछले दस साल से जुड़े हैं। अनूप कहते हैं कि फिल्म के करेक्टर की प्रेरणा उन्हें पहाड़ निवासी एक व्यक्ति से मिली, जो कि अपनी न्यूनतम जरूरतों की पूर्ति करने में लीन रहता है।

हालातों का मारा पहाड़ का व्यक्ति पैसा नहीं होने के कारण धन कमाने के लिए हर जुगत करता है। अनूप पौड़ी में डीएवी इंटर कालेज के सामने कल्याण भवन में रहते हैं।

इन दिनों उनके बड़े भैया का परिवार और मां सरोजनी गुसाईं यहां रह रहे हैं। मां को जब बेटे की उपलब्धि का पता चला तो खुशी से झूम उठीं। 

अनूप कहते हैं कि गूगल में जाकर फिल्मफेयर अवार्ड ‘तुरुप चाल’ लिखें तो पेज खुल जाएगा। उन्होंने पहाड़ के अपने चाहने वालों से इस पर वोट करने की अपील की है, ताकि उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें