फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना के एजेंडे में उत्तराखंड, नए युद्घ का बजेगा बिगुल

Fri, 09 Aug 2013 04:56 PM IST
देहरादून/प्रवेश कुमारी
विज्ञापन
विज्ञापन
अन्ना जनलोकपाल के मुद्दे पर नए सिरे से अपनी लड़ाई शुरु करने जा रहे हैं। खास बात यह है कि इस दफा अन्ना के खास एजेंडे में उत्तराखंड को भी शामिल किया गया है। अन्ना अपनी लड़ाई के लिए देवभूमि में एक मजबूत टीम का गठन करना चाहते हैं।
विज्ञापन


अक्टूबर से शुरु होगा आंदोलन
जन लोकपाल के लिए अक्तूबर में शुरू होने वाले अनशन से पहले अन्ना हजारे उत्तराखंड से भी पूरा समर्थन चाहते हैं। वह लोकपाल की मजबूत पैरवी के लिए यहां भी टीम का गठन करेंगे।

इसके लिए आने वाली 11 अगस्त को ऋषिकेश, जबकि 12 अगस्त को रुद्रपुर में बैठक आयोजित की जाएगी। तिब्बती मार्केट स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बातचीत में शुक्रवार को जनतंत्र यात्रा के प्रदेश संयोजक भोपाल सिंह चौधरी और शीशपाल बिष्ट ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


अन्ना की उत्तराखंउ यात्रा रही थी सफल
उत्तराखंड में यात्रा को पूरी तरह सफल बताते हुए उन्होंने कहा कि दून समेत चमोली, बागेश्वर तक से लोगों ने साथ आने की सहमति जताई है। अन्ना अक्तूबर में एक बार फिर रामलीला मैदान से जन लोकपाल के लिए आंदोलन का बिगुल फूंकेंगे।

राज्यभर में शुरु होगा बैठकों का दौर
ऋषिकेश और रुद्रपुर में होने वाली बैठकों के लिए दिल्ली से टीम अन्ना के वरिष्ठ सदस्य उत्तराखंड पहुंचेंगे। प्राथमिक स्तर पर टीम गठन के बाद अन्ना खुद टीम सदस्यों से मिल जन लोकपाल की लड़ाई में जुटने का आह्वान करेंगे। इसके लिए वह अक्तूबर से पहले एक बार फिर उत्तराखंड आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें