फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना हजारे कमेटी की चुनौती, गंगा साफ है तो एक गिलास पानी पीकर दिखाएं मुख्यमंत्री

Sat, 28 Dec 2019 10:06 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

अन्ना हजारे की राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य व किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष भोपाल सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को एक गिलास गंगाजल पीने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि गंगा साफ हो गई है। अगर ऐसा है तो मुख्यमंत्री को श्रीनगर चलकर गंगा (अलकनंदा) का एक गिलास पानी पीकर दिखाना चाहिए। 

विज्ञापन


प्रेस क्लब के समीप रेस्त्रां में शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए भोपाल सिंह चौधरी ने कहा कि गंगा की अविरलता की मांग को लेकर मातृसदन में आमरण अनशन करते हुए दो संत पहले ही अपने प्राण त्याग चुके हैं। अब साध्वी पद्मावती को आमरण अनशन के लिए मजबूर होना पड़ा है।

सरकार अगर जल्द फैसला न ले तो उनके साथ कोई भी अनहोनी हो सकती है। उन्होंने कहा कि पांच जनवरी को देश की कई नामी हस्तियां मातृसदन पहुंचकर साध्वी पद्मावती के आंदोलन को समर्थन देंगे।
विज्ञापन


प्रदेश के सभी जिलों से भी गंगा प्रेमी इस सम्मेलन में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि गंगा की अविरलता के लिए कार्य करने के बजाय मुख्यमंत्री उन्हें आंदोलन न करने को कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बता रहे हैं कि सरकार के प्रयासों से गंगा स्वच्छ हो गई है। उन्होंने कहा कि लोग उनके इस दावे पर तभी यकीन करेंगे, जब वह श्रीनगर में एक गिलास गंगा का पानी पीकर दिखाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें