फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन पर एएनएम ने वापस ली हड़ताल

Sat, 17 Sep 2016 10:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सुरेंद्र सिंह नेगी। - फोटो : file photo
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन पर एएनएम ने करीब दो सप्ताह से चल रही अपनी हड़ताल वापस ले ली। प्रदेशभर में एएनएम शनिवार से काम पर वापस लौटेंगी। सरकार ने 2010 में महिला स्वास्थ्य कर्मियों पर दर्ज हुआ मुकदमा भी वापस ले लिया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड मातृ-शिशु एवं परिवार कल्याण महिला कर्मचारी संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी से मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष गुड्ड मटूडा और महासचिव पवन सैनी ने बताया कि संघ ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा की।

स्वास्थ्य मंत्री ने उनकी सभी मांगों पर सहमति व्यक्त करते हुए जल्द शासनादेश जारी करने का आश्वासन दिया। गुड्डी मटूडा ने बताया कि सरकार ने 2010 में महिला स्वास्थ्य कर्मियों पर दर्ज हुआ मुकदमा वापस लेने का शासनादेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वार्ता में स्वास्थ्य मंत्री ने छह से 16 सितंबर तक हुई हड़ताल की अवधि का अवकाश उपार्जित अवकाश में समायोजित करने और महिला स्वास्थ्य कर्मियों के विरुद्ध कोई भी दंडात्मक कार्रवाई न करने के आदेश दिए हैं। प्रतिनिधिमंडल में हेमलता भंडारी, सुशीला नेगी, विजया जोशी, अंजुम आरा आदि मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें