फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Murder Case: मामले में जल्द चार्ज शीट होगी फाइल, VIP का नाम जानने के लिए नार्को टेस्ट कराएगी पुलिस

Sun, 04 Dec 2022 05:54 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Ankita Murder Case: अंकिता हत्याकांड मामले में एडीजी वी मुरुगेशन ने बताया कि वीआईपी का नाम जानने के लिए नारको टेस्ट कराया जाएगा। जल्द ही न्यायालय में अर्जी दाखिल करेंगे। अंकिता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर शनिवार को सड़क पर लोगों का आक्रोश दिखा था। 
 
विज्ञापन
वी. मुरुगेशन, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंकिता मर्डर मामले में जल्द चार्ज शीट फाइल होगी। इसके साथ ही वीआईपी का नाम जानने के लिए पुलिस नार्को टेस्ट कराएगी। एडीजी वी मुरुगेशन ने बताया कि वीआईपी का नाम जानने के लिए पुलिस नार्को टेस्ट कराएगी।जल्द ही न्यायालय में अर्जी दाखिल करेंगे।

विज्ञापन


एडीजी ने बताया कि 23 तारीख से पहले न्यायालय में चार्जशीट भी दाखिल कर दी जाएगी। उन्होंने 10 दिन में चार्जशीट दाखिल करने की बात कही। एडीजी ने जनता से भी अपील की है कि अफवाहें ना फैलाएं। उत्तराखंड पुलिस गंभीरता से विवेचना कर रही है।

ये भी पढ़ें...Dehradun: विपिन हत्याकांड में आरोपी की पत्नी गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज में हुआ खुलासा, पहले शुरू की थी मारपीट
विज्ञापन


 मामले में आईपीसी की धारा 302, 201, 120 बी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त कई धाराओं में मामला दर्ज़ है। कोर्ट में नार्को टेस्ट के लिए याचिका दी जाएगी। अनुमति मिलने पर टेस्ट होगा।
विज्ञापन


ये था मामला
बता दें कि 18 सितंबर को पौड़ी निवासी अंकिता भंडारी रिजॉर्ट से गायब हुई थी। तीन दिन पटवारी पुलिस ने मामले में हीलाहवाली की तो 21 सितंबर की रात को जांच रेगुलर पुलिस को सौंप दी गई थी। पुलिस जांच में पता चला कि 18 सितंबर की रात में ही नहर में धक्का देकर अंकिता की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुख्यमंत्री के आदेश पर एसआईटी का गठन कर दिया गया था। डीआईजी पी रेणुका देवी के नेतृत्व वाली एसआईटी ने रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया था। तीनों से तीन दिनों तक पुलिस ने कस्टडी में भी पूछताछ की थी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें