फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Murder Case: अंकिता के माता-पिता ने विधायक रेणु पर लगाए गंभीर आरोप, केस में आरोपी बनाने की मांग की

Wed, 04 Dec 2024 11:02 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

वार्ता के दौरान निचली अदालत में चल रही प्रक्रिया पर तो संतोष जताया, लेकिन सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि विधायक ने मौके पर जेसीबी भिजवाई।
विज्ञापन
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंकिता भंडारी के माता-पिता ने यमकेश्वर विधायक रेणु बिष्ट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मुख्य पैरोकार आशुतोष नेगी के साथ प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता कर विधायक को साक्ष्य मिटाने का आरोपी बनाने की मांग की और अब तक उनके बयान दर्ज नहीं होने पर गंभीर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा, रिजॉर्ट तोड़ने वाले जेसीबी ड्राइवर की गवाही के आधार पर विधायक को साक्ष्य मिटाने का आरोपी बनाया जाना चाहिए।

विज्ञापन


वार्ता के दौरान निचली अदालत में चल रही प्रक्रिया पर तो संतोष जताया, लेकिन सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि विधायक ने मौके पर जेसीबी भिजवाई। रिजॉर्ट में अंकिता भंडारी के कमरे को तुड़वाया। यह अपराध के साक्ष्य मिटाने का कृत्य है, लेकिन उन्हें अब तक आरोपी नहीं बनाया गया है।

Roorkee: आईआईटी में राजस्थान के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में फंदे पर लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन

आशुतोष नेगी ने कहा कि कोटद्वार की लोअर कोर्ट में इस मामले में कुल 97 गवाह बनाए गए, इसमें 47 की गवाही हो चुकी है। जेसीबी के ड्राइवर ने भी अपने बयान में विधायक के निर्देश पर जेसीबी लेकर रिजॉर्ट तोड़ने वाले की गवाही दी है। नेगी का कहना है कि इस मामले में न सिर्फ स्थानीय विधायक की गवाही होनी चाहिए, बल्कि उन्हें इसी आधार पर आरोपी भी बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें