15 दिन में भुगतान नहीं लौटाया तो होगी कार्रवाई
अपर सचिव सी. रविशंकर ने बताया कि यूपीआरएनएन को छह आईटीआई भवनों के खराब और आधे-अधूरे निर्माण के संबंध में 15 दिन का नोटिस दिया जाएगा। इन भवनों में जो कार्य हो चुका है, उसे छोड़कर बाकी अधूरे और खराब गुणवत्ता वाले कार्य की धनराशि निगम को निर्धारित अवधि 15 दिन में लौटानी होगी। ऐसा न होने पर निगम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आईटीआई निदेशक को आईटीआई भवनों के निर्माण कार्यों का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं।
त्रिवेंद्र सरकार में भी हुआ था यूपीआरएनएन पर एक्शन
त्रिवेंद्र सरकार में भी यूपीआरएनएन को दिए गए सैकड़ों करोड़ रुपये के कार्यों की गुणवत्ता के खिलाफ कार्रवाई हुई थी। तत्कालीन सरकार में निगम के कार्यों की जांच के लिए विशेष ऑडिट कराया गया था। निगम को काली सूची डालने के साथ ही भविष्य में राज्य सरकार की कार्यदायी संस्थाओं को ही कार्य दिए जाने का निर्णय हुआ था।