18 सितंबर को पुलकित आर्य रिजॉर्ट में गया
दूसरे गवाह इलेक्ट्रीशियन कुलदीप सिंह ने अदालत को बताया कि वह कोटद्वार का रहने वाला है। उसे ओएलएक्स के माध्यम से गंगाभोगपुर तल्ला के वनंतरा रिजार्ट में नौकरी पता चला था। 16 सितंबर को उसने पुलकित आर्य से फोन पर बात की थी। 18 सितंबर को वह रिजॉर्ट में गया था। उस दिन अंकिता भंडारी वहां पर मौजूद थी।
19 सिंतबर को जब वह रिजॉर्ट पहुंचा तो वहां अंकिता के लापता होने पर हंगामा हो रहा था। कुलदीप ने बताया कि वहां काम करने वाले अंकित और सौरभ ने उसे उसे एक पुराना डीवीआर सर्विस करने के लिए दिया। 20 सितंबर को उसने रिजॉर्ट में डीवीआर और कैमरे इंस्टाल किए। इस दौरान भी वहां हंगामा हो रहा था। बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अनुज पुंडीर व जेएस रावत ने गवाहों से सवाल जवाब करते हुए उनकी प्रति परीक्षा ली।
22 सितंबर को अगली सुनवाई
शुक्रवार को गवाही के दौरान भी अदालत में तीनों हत्यारोपी पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता हाजिर रहे। एसआईटी की ओर से इस हत्याकांड मेंं 97 गवाह बनाए गए हैं। अब तक 19 लोगों की गवाही हो चुकी है। अगली सुनवाई 22 सितंबर को होगी। जिसके लिए दो गवाहों को अदालत की ओर से समन भेजे जा रहे हैं। .
ये भी पढ़ें...बार डांसर हत्याकांड: घर में अकेली कमाने वाली थी श्रेया, हर महीने भेजती थी 30 हजार रुपये, बहन ने बयां किया दर्द
क्या है मामला
पौड़ी जिले के गंगा भोगपुर के वनंतरा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के पद पर काम करने वाली अंकिता भंडारी की 18 सितंबर, 2022 को हत्या कर दी गई थी। 24 सितंबर, 2022 को पुलिस ने उसका शव चीला नहर से बरामद किया था। इस हत्याकांड की जांच एसआईटी ने की और करीब 500 पेज की चार्जशीट अदालत में पेश की। .