फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकिता भंडारी केस: मामले में अब नया मोड़, विनोद आर्य ने अंकिता के दोस्त पुष्पदीप के खिलाफ थाने में दी तहरीर

Thu, 26 Nov 2026 11:58 AM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़ा विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। अंकिता के माता-पिता ने विनोद आर्य के खिलाफ शिकायत दी थी। अब विनोद आर्य ने भी अंकिता के दोस्त पुष्पदीप के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर चल रहे विवाद में अब विनोद आर्य ने पुष्पदीप के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुष्पदीप अंकिता का दोस्त है। हत्याकांड के बाद उसने पुलिस को मामले से जुड़ी कई जानकारियां दी थीं। फिलहाल विनोद आर्य की ओर से दी गई तहरीर के संबंध में पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है।

हाल ही में विनोद आर्य ने हरिद्वार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अंकिता और पुष्पदीप के बीच हुई निजी व्हाट्सएप बातचीत के स्क्रीनशॉट सार्वजनिक किए थे। इस मामले को लेकर अंकिता के माता-पिता ने कड़ी आपत्ति जताई थी। उनका आरोप था कि उनकी दिवंगत बेटी की निजी बातचीत को सार्वजनिक कर उसकी निजता और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई गई है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...देहरादून: अंकिता भंडारी मामला, एफआईआर दर्ज होने के बाद राजपुर थाने पहुंचे विनोद आर्य, वकील पर भी केस
विज्ञापन


शिकायत पर कार्रवाई की मांग को लेकर अंकिता के माता-पिता गांधी पार्क में धरने पर भी बैठे थे। इसके बाद उन्होंने अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन से मुलाकात की थी। एडीजी के निर्देश के बाद राजपुर थाने में विनोद आर्य और उनके वकील अनुज पुंडीर के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी। अब विनोद आर्य की ओर से पुष्पदीप के खिलाफ तहरीर दिए जाने से यह विवाद एक बार फिर चर्चा में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें