उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित पंतनगर एयरपोर्ट क्षेत्र में 'घुसपैठिये' घुस आए हैं! ये घुसपैठिये सुरंग खोदकर एयरपोर्ट तक जा पहुंचे।
यह घुसपैठिये कोई और नहीं बल्कि चीतल, जंगली सुअर से लेकर खरगोश तक हैं। जिन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी को हैरान कर रखा है। इनसे छुटकारा पाने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने वन महकमे से मदद मांगी है। वन महकमे की टीम एयरपोर्ट इलाके में इन वन्यजीवों को भगा रही है।
तराई केंद्रीय वन प्रभाग ने करीब ढाई साल पहले एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए 16 हेक्टेयर आरक्षित वन भूमि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को सौंपी। एयरपोर्ट के आसपास का काफी इलाका जंगल से जुड़ा है। जहां वन्यजीवों की भी आवाजाही है।