उन्होंने आनन फानन में किसी प्रकार कमरे से निकलकर सड़क की ओर दौड़ लगाकर जान बचाई और इसकी सूचना तिलवाडांग वन चौकी को दी। इस बीच हाथियों ने स्टोर परिसर के अंदर जमकर उत्पात मचाया।
वहां रखे पाइप इधर-उधर पटक दिए और एक दीवार को भी तोड़ दिया। सूचना पर डिप्टी रेंजर याकूब अली वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने हाथियों को वहां से भगाने का प्रयास किया, लेकिन वे टस से मस नहीं हुए।
इसके बाद वन कर्मियों ने पटाखे और हवाई फायर कर किसी तरह हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। इस बीच एनएच पर वाहनों का जाम लगा रहा, हाथी के झुंड के जंगल में जाने के बाद ही एनएच पर यातायात सुचारू हुआ।