बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर जलेश्वर मंदिर के सामने बने हनुमान मंदिर को तोड़े जाने पर संत समाज से जुड़े लोगो में आक्रोश हैं। संत समाज से जुड़े लोगों ने स्थानीय प्रशासन और एनएच के विरोध में प्रदर्शन करते हुए स्थानीय प्रशासन का पुतला फूंका।
उन्होंने कहा किअगर जल्द ही उस स्थान में मंदिर की स्थापना नहीं की जाती तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। यहां प्रशासन और एनएच ने बीते शुक्रवार को मंदिर अतिक्रमण कहकर हटा दिया था।