पोषण ट्रैकर एप की आवश्यकता
पोषण ट्रैकर एप के जरिये आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों की लाइव ट्रैकिंग की जा सकेगी। इससे सुदूर पहाड़ी क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन, कार्यकर्ताओं को दैनिक गतिविधियों, उपस्थिति और सेवाओं को अपडेट करने में मदद होगी।
राज्य सरकार का उद्देश्य पोषण ट्रैकर एप के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों को पारदर्शी बनाना और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना है। इससे मिशन पोषण और आईसीडीएस के लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद मिलेगी। यह कदम आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के काम को आसान बनाने, बच्चों व महिलाओं के पोषण और विकास को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
-प्रशांत आर्य, निदेशक महिला कल्याण और बाल विकास
ये भी पढ़ें...Exclusive: ऑस्ट्रेलिया के सहयोग से उत्तराखंड में सोना-चांदी की होगी तलाश, निदेशालय के साथ टास्क फोर्स भी बनेगी
जब तक हमें स्मार्ट फोन या डेटा रिचार्ज नहीं मिलेगा, हम ट्रैकर एप से फेस कैप्चरिंग से हाजिरी दर्ज नहीं कराएंगे। संगठन ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट कर दिया है कि प्रशिक्षण के बिना किसी कार्यकर्ता पर एप के इस्तेमाल का दबाव न बनाएं। -रेखा नेगी, प्रदेश अध्यक्ष, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन