मसूरी। भाजपा मंडल महिला मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा मसूरी मंडल की ओर सोमवार को आयोजित आंगन मिलन कार्यक्रम में आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। वहीं, बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराकर उन्हें जूस और लेखन सामग्री वितरित की गई।
अल्पसंख्यक मोर्चा मसूरी मंडल अध्यक्ष जगजीत कुकरेजा ने कहा कि आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता समाज के बीच रहकर बच्चों, महिलाओं और परिवारों से जुड़ी योजनाओं और सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। महिला मोर्चा अध्यक्ष जसोदा शर्मा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर सेवा गतिविधियों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर शक्तिकेंद्र संयोजक सीता पंवार, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विजय बिंदवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा कोषाध्यक्ष जीनत अली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।