रणजी ट्रॉफी में पहले दिन आंध्र प्रदेश ने उत्तराखंड की टीम को कम स्कोर पर समेट दिया। दिन का खेल खत्म होने तक आंध्र की टीम ने मजबूत शुरुआत की और एक विकेट के नुकसान पर 42 रन बनाए। दूसरे दिन शुक्रवार को आंध्र की टीम लीड लेने के लिए उतरेगी। जबकि उत्तराखंड का लक्ष्य उन्हें कम से कम स्कोर पर रोकना होगा।
सेंट जेवियर केसीए क्रिकेट स्टेडियम में बृहस्पतिवार को उत्तराखंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 194 रनों पर ऑलआउट हो गई। कप्तान जय बिस्टा और कमल ने पहले विकेट के लिए 23 रन जोड़े। जय ने 11 और कमल ने 42 रनों की पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे तनुष गुसाईं ने 18 रन बनाए। कप्तान कुणाल चंदेला ने 98 गेंदों में छह चौकों व एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए। स्वप्निल के सिंह ने 21, अग्रिम तिवारी ने नाबाद 15 और दीक्षांशु नेगी ने 12 रन बनाए। आंध्र प्रदेश के अय्यपा बंडारू ने 37 रन देकर चार और पृथ्वीराज यारा ने 27 रन देकर तीन विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी आंध्र प्रदेश ने दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट खोकर 42 रन बनाए। सीआर गणेश्वर 24 और एसके रशीद 10 रन बनाकर नाबाद लौटे।