फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंचल ब्रांड का दूध पीने वालों को लिए बड़ी खबर, मुनाफा कमाने के लिए कंपनी कर रही ये काम

Fri, 27 Apr 2018 07:00 AM IST
हरीश पांडे, अमर उजाला, हल्द्वानी 
विज्ञापन
1 of 5
anchal product
अब आंचल ब्रांड के दुग्ध उत्पादों ने मुनाफा कमाने के लिए नया तरीका निकाला है। आइए जानते हैं क्या है यह तरीका...
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दुग्ध उत्पादन - फोटो : अमर उजाला
अब दुग्ध उत्पादों के पैकेटों पर कंपनियों का विज्ञापन नजर आएगा। उत्तराखंड सहकारी दुग्ध संघ जल्द बोर्ड बैठक में यह प्रस्ताव लाएगा। भोपाल भी ठीक इसी तर्ज पर अपने दुग्ध संघों को और अधिक मजबूत कर पाया है।

 
विज्ञापन

3 of 5
milk parlor
उत्तराखंड सहकारी दुग्ध संघ की ओर से चार सदस्यीय टीम साफ्टवेयर की जानकारी लेने तीन से छह अप्रैल तक भोपाल भेजी गई थी। टीम ने भोपाल के बाजार का सर्वे भी किया। इस दौरान टीम ने देखा कि वहां के दुग्ध संघ और प्राइवेट दूध उत्पादक अपने दुग्ध उत्पाद के पैकेटों में अखबार और अन्य कंपनियों के उत्पादों का प्रचार कर रहे हैं।

 

4 of 5
money
इसके एवज में वह मोटा मुनाफा भी कमा रहे हैं। यूसीडीएफ करीब 3.50 लाख दूध के पैकेट बाजार में बेचता है। साथ ही दही, मट्ठा, मक्खन, पनीर के करीब 2.5 लाख पैकेट बाजार में बेचता है। अब इसी तर्ज पर यूसीडीएफ राज्य में यह प्रयोग करने जा रहा है। इसको लेकर जल्द ही बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव लाया जाएगा।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो - फोटो : डेंमो
अधिकारियों की टीम को भोपाल भेजा गया था। वहां दुग्ध उत्पादों के पैकेट में विज्ञापन का ट्रेंड चल रहा है। इससे प्राइवेट कंपनियां और दुग्ध संघ मुनाफा भी कमा रहे हैं। इस प्रस्ताव को जल्द बोर्ड बैठक में लाया जाएगा। 
- राजवीर सिंह, अध्यक्ष यूसीडीएफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें