kedarnath dham
भगवान शिव और केदारनाथ महात्मय पर आधारित इस शो में महाभारत काल की अद्भुत और रहस्यमयी गाथा का जिक्र होगा। करीब 35 मिनट के इस लेजर शो के लिए कपाट खुलने से एक हफ्ते पहले तैयारियां शुरू हो जाएंगी।तीसरा मुख्य आकर्षण भविष्य में दिखाई देने वाली केदारपुरी होगा, जो केदारनाथ धाम में एक मॉडल के तौर पर दिखाया जाएगा। पुनर्निर्माण के बाद केदारनाथ कैसी दिखेगी, वहां पहुंचने वाले तीर्थयात्री मॉडल देखकर इसे जान सकेंगे।