फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीब दो साल पहले हुई आंचल पांधी की मौत पर सीबीआई ने दर्ज किए पिता के बयान

Sat, 30 Mar 2019 08:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
आंचल पांधी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

दो साल पहले राजपुर क्षेत्र में हुई आंचल पांधी की मौत के मामले में लखनऊ सेक्टर की सीबीआई टीम ने आंचल के पिता के बयान दर्ज किए। साथ ही आंचल के शव का पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक से भी लंबी पूछताछ की।

विज्ञापन


राजपुर क्षेत्र में 14 फरवरी 2017 को आंचल पांधी की मौत हो गई थी। प्रथम दृष्टया पुलिस ने इनकी मौत को आत्महत्या माना था। लेकिन, परिजन यह मानने को तैयार नहीं हुए। उसके बाद डीजीपी के निर्देश पर पुलिस ने आंचल पांधी की हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। बाद में पूरे मामले की विवेचना तत्कालीन एसपी देहात श्वेता चौबे को सौंपी गई। अपनी जांच में उन्होंने भी हत्या के आरोपों को खारिज कर दिया और मुकदमे को पति समेत अन्य परिजनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धारा में तरमीम कर दिया।

इस जांच से भी परिजन असंतुष्ट रहे और मामले की विवेचना सीबीसीआईडी की हल्द्वानी सेक्टर को स्थानांतरित कर दी गई। इसी बीच आंचल पांधी के पिता अनिल कोहली ने पुलिस जांच पर सवाल उठाते हुए नैनीताल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हाईकोर्ट ने सीबीआई को मामले की जांच के आदेश दिए। इसके बाद लखनऊ सेक्टर की सीबीआई ने आंचल पांधी की हत्या का मुकदमा दर्ज कर नए सिरे से जांच शुरू की। शुक्रवार को सीबीआई के निरीक्षक विनय कुमार आदि ने आंचल पांधी के पिता अनिल कोहली के बयान दर्ज किए। इस दौरान टीम में शामिल सदस्यों ने पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टर से भी पूछताछ की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें