फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंत चतुर्दशी 2020 : दस दिन पहले घरों में विराजमान हुए थे गणपति, आज शुभ मुहूर्त में हो रहा श्री गणेश विसर्जन

Tue, 01 Sep 2020 11:29 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

अनंत चतुर्दशी पर मंगलवार को गणपति बप्पा की मूर्ति का विसर्जन किया जा रहा है। भक्तों ने गणेश चतुर्थी पर गणेश मूर्ति को स्थापित कर उनका पूजन किया। अब 10 दिनों के बाद गणेश मूर्तियों का विधि विधान से गंगा में विसर्जन किया जा रहा है।

विज्ञापन


भक्त आनंद पूर्वक गणेश भगवान को विदा कर उनसे अगले वर्ष फिर आने की प्रार्थना कर रहे हैं। ताकि वे हमारे सभी कष्टों और संकटों का नाश करें। हालांकि इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण भक्त काफी कम संख्या विसर्जन के लिए गंगा घाटों पहुंच रहे हैं। आइए जानते हैं कि गणपति विसर्जन का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि। 

एक सितंबर को मूर्ति विसर्जन

एक सितंबर अनंत चतुर्दशी को गणेश मूर्ति का विसर्जन हो रहा है। ऐसे में आपके लिए गणपति विसर्जन के तीन मुहूर्त हैं। इसमें सुबह नौ बजकर 10 मिनट से दोपहर एक बजकर 56 मिनट तक, जबकि दोपहर तीन बजकर 32 मिनट से शाम को पांच बजकर सात मिनट तक भी मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। वहीं शाम को आठ बजकर 07 मिनट से रात नौ बजकर 32 मिनट तक मूर्ति विसर्जन का मुहूर्त रहेगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गणेश पूजन की विधि

ज्योतिषाचार्य विकास जोशी के मुुताबिक गणेश विसर्जन के लिए निर्धारित समय के अनुसार मूर्ति का पूजन करें। एक चौड़ी पटरी को गंगाजल से साफ करें। उस पर स्वास्तिक बना पीले वस्त्र बिछा दें। फिर उसपर पुष्प बिछाएं। उसके चार कोनों पर चार सुपारी रख दें। फिर गणेश जी की मूर्ति को पूजा स्थान से उठाकर पटरी पर रख दें।

अब पुष्प, अक्षत, फल, वस्त्र और मोदक गणपति को चढ़ाएं। दक्षिणा के तौर पर कुछ रुपए रखें। इसके बाद पंच मेवा, चावल, गेहूं, कुछ रुपए आदि की एक पोटली बनाएं और एक डंडे में बांध दें। फिर गणपति बप्पा का जयकारा लगाकर उनको वाहन पर विराजमान कराएं। शांतिपूर्वक गंगा घाट पर प्रतिमा को उतार कर विसर्जन कर दें।

श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा को दी विदाई

हरिद्वार में गणपति बप्पा को विदाई देने का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। भाजपा नेता नरेश शर्मा ने गैंडीखाता क्षेत्र के इंदिरा नगर में आयोजित गणपति महोत्सव में शिरकत की। उन्होंने गणपति भगवान की आरती की। उन्होंने कोरोना महामारी के दृष्टिगत लोगों ने मास्क भी वितरित किए। नरेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने भगवान गणेश वैश्विक महामारी से देश को मुक्ति दिलाने की कामना की।

बैरागी कैंप स्थित श्री महंत कैलाश गिरी आश्रम में साम दिन से विराजमान गणपति को विदाई दी गई। भक्तों ने गुलाल खेलते हुए आश्रम से शोभायात्रा निकाली। गंगा घाट पर प्रतिमा का विसर्जन किया गया। श्री पंचदश नाम जूना अखाड़े के मंत्री महंत सेवा गिरी ने बताया कि उन्होंने कोरोना मुक्त करने कामना के साथ गणेश प्रतिमा की स्थापना की थी। शोभायात्रा में स्थानीय पार्षद सचिन अग्रवाल भी शामिल रहे। कनखल, ज्वालापुर, मध्य हरिद्वार और उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में कई जगह गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें