फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में आग बुझाने गए बुजुर्ग की मौत, नहीं पहुंची वन विभाग की टीम

Sun, 07 May 2017 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कर्णप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल की आग बुझाते हुए एक बुजुर्ग की मौत का मामला प्रकाश में आया है। खबर लिखे जाने तक वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई थी। हालांकि डीएफओ ने नियमानुसार कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बदरीनाथ वन प्रभाग के कर्णप्रयाग विकासखंड से सटे रतूड़ा के जंगल शनिवार रात्रि से धधक रहे थे। बताया जा रहा है कि रतूड़ा निवासी गुलाब सिंह भंडारी (65) के आवासीय मकान के समीप आग पहुंच गई थी।

जिस पर रविवार सुबह गुलाब सिंह भंडारी आग बुझाने के लिए गए। काफी देर और कड़कती धूप में गुलाब सिंह भंडारी ने आग बुझाई। लेकिन इस दौरान गुलाब सिंह की तबीयत बिगड़ गई। हालांकि जैसे तैसे गुलाब सिंह घर पहुंचे।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे में नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष गैरोला ने बताया कि जब तक ग्रामीणों के सहयोग से गुलाब सिंह अस्पताल लाते तब तक गुलाब सिंह दम तोड़ चुके थे। इधर ग्रामीणों ने वन विभाग से मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

वहीं दूूसरी ओर बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ एनएन पांडे ने सूचना की पुष्टि करते हुए बताया कि वन कर्मियों की टीम मौके पर भेजी गई है। पूरी जांच के बाद विभागीय मानकानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें