फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: किमाड़ी मार्ग पर फिर अभियान चलाकर हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनिवि ने किमाड़ी मार्ग से दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। टीम ने करीब पांच अतिक्रमण हटाए। अधिकारियों के अनुसार अतिक्रमण हटाने के बाद जल्द ही सड़क का निर्माण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन




शुक्रवार को लोनिवि की टीम ने सहायक अभियंता शिवराज सिंह लोधियाल के नेतृत्व में गल्जवाड़ी से गट्टीखोला होते हुए किमाड़ी तक अभियान चलाया। टीम ने कई निर्माण हटाए। आठ किमी तक चले इस अभियान के दौरान करीब पांच अतिक्रमण हटाए गए। कुछ लोगों ने टीम के विरोध करने की कोशिश की लेकिन कार्रवाई जारी रही। इससे पहले बृहस्पतिवार को लोनिवि की टीम ने 20 अतिक्रमण ध्वस्त किए थे। बताया जाता है कि करीब दो साल पूर्व भी इस मार्ग पर अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया था। इसके बाद दोबारा कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें