फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: साहसिक व प्राकृतिक शिक्षा शिविर का किया आयोजन

विज्ञापन
बीज बम के माध्यम से मोइला टॉप के आसपास पौधरोपण की तैयारी करते विद्यार्थी। स्रोत विद्यालय
विज्ञापन
चकराता। क्वांसी स्थित पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज की ओर से साहसिक व प्राकृतिक शिक्षा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 40 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

घूमने चलो नेचर स्टडी कैंप छरबा के सहयोग से पर्यटक स्थल मोइला टॉप पर लगाए गए शिविर में छात्र-छात्राओं ने ट्रैकिंग, रस्साकसी, रस्सी के सहारे पहाड़ व वृक्षों पर चढ़ना आदि की गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मोइला टॉप में बीज बम बनाकर पौधरोपण किया। साथ ही पूरे ट्रैक मार्ग पर स्वच्छता अभियान चलाकर 10 बड़े थैलों में प्लास्टिक, बोतलें, डिस्पोजेबल ग्लास व प्लेट आदि का कचरा एकत्रित किया।
शिविर में प्रधानाचार्य यशपाल राणा ने छात्र - छात्राओं के उत्साहवर्धन के साथ सफल संचालन कराने वाली संस्था को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षक जयचंद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें