फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्वास्थ्य शिविर में हुई 102 की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। दिनकर विहार स्थित गढ़वाल सभा भवन में सभा व व्यापार मंडल की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में 102 लोगों की जांच करके उन्हें उपचार व परामर्श दिया गया। मैक्स अस्पताल के सहयोग से आयोजित हुए शिविर में डॉ. सृष्टि गुप्ता, मार्केटिंग प्रबंधक प्रदीप कुमार व अन्य चिकित्सकीय कर्मचारियों ने रोगियों की निशुल्क बीपी, शुगर, पीएफटी एवं ईसीजी जैसी महत्वपूर्ण जांच की गई। गढ़वाल सभा के अध्यक्ष रोशन नेगी व व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने इस अवसर पर समाजसेवा को सबसे बड़ी सेवा बताया। शिविर में गढ़वाल सभा के सचिव लक्ष्मी कोठियाल, सुभाष ममगाईं, अनूप सिंह रावत, जीवन सिंह सजवाण, नीरज ठाकुर, अजय जुयाल, नरेश पैन्यूली, हिमकर गुप्ता, गिरीश सप्पल, त्रिलोक सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें