फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड कांग्रेसः सस्पेंस समाप्त, स्थितियां सामान्य नहीं

Mon, 24 Mar 2014 08:54 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री अमृता रावत ने सोमवार को देहरादून पहुंचकर इस्तीफे का सस्पेंस तो समाप्त कर दिया, लेकिन बयानों की तल्खी और संकेत फिलहाल स्थितियों को सामान्य नहीं बता रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने महिला फैक्टर की आड़ में यह साफ कर दिया कि अगर उन्हें मंत्री पद से हटाया गया तो दूरगामी घातक परिणाम होंगे।

सोमवार को देहरादून पहुंची अमृता ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी में हूं और रहूंगी। मैं इस्तीफा नहीं दे रही लेकिन साथ ही यह भी अगर सोनिया गांधी इस्तीफे की पेशकश करती हैं तो ही इस्तीफा दूंगी। मुझे पद का मोह नहीं है।

इस्तीफा कतई नहीं

मुख्यमंत्री हरीश रावत की ओर से इस्तीफे की पेशकश पर बोलीं कतई नहीं। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री को भी आलाकमान ने ही बनाया है।

मंत्री पद से हटाए जाने के संबंध में अमृता रावत का कहना है कि इस प्रदेश में पुरुषों से अधिक महिलाएं हैं। मैं तीन बार से जीतकर आई महिला विधायक हूं। राहुल गांधी पार्टी में महिलाओं को 50 फीसदी अधिकार की बात कहते हैं।

ऐसे में पार्टी को अपनी कथनी-करनी एक जैसी करनी होगी। अगर ऐसा नहीं होता है तो पूरे देश में इस निर्णय का गलत संदेश जाएगा महिलाओं का अपमान होगा।

उनका कहना है कि हाईकमान के नाम पर भी कुछ फैसले हो जाते हैं। लेकिन हटाया गया तो दूरगामी और घातक परिणाम होंगे। मंत्री पद से हटाने पर क्या विधायकी से इस्तीफा देंगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि  मुझे रामनगर की जनता से चुना है मैं विधायक बनी रहूंगी।
विज्ञापन

गलती सुधार करें

उद्यान विभाग को लेकर एक बार फिर अमृता रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री ने खुद ही मीडिया के सामने चूक और गलती स्वीकार की है और सुधार की बात कही थी अब सुधार करें।

अधार्मिक क्या जानें जूठे पत्तल
सतपाल महाराज के खिलाफ साम्प्रदायिक भाजपा के जूठे पत्तल उठाने के बयान पर भी अमृता रावत ने मुख्यमंत्री हरीश पर तीखी टिप्पणी की। उनका कहना है कि जो धार्मिक लोग होंगे वहीं कृष्ण और जूठे पत्तल की कहानी जानेंगे। जो अधार्मिक होगा उसे क्या पता।

वो तो मंत्री हैं ही: हरीश रावत
देहरादून। मंत्री अमृता रावत के बयानों को लेकर मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि वो तो मंत्री हैं ही, उन्होंने बयान दिया है अच्छी बात है मैंने भी टीवी पर देखा है। मंत्रिमंडल से हटाए जाने के संबंध में मुख्यमंत्री का कहना है कि यह एक काल्पनिक सवाल है जिसका कोई जवाब नहीं होता। यह बात कहां से आई अटकलों पर राजनीति नहीं होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें