फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अमृत’ के बहाने मुस्लिम वोटरों में सेंधमारी

Sun, 11 Sep 2016 10:57 AM IST
चांद मोहम्मद / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमृत योजना के बहाने देहरादून में नेताओं ने चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। धर्मपुर विधानसभा पर मौजूदा विधायक व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल और महापौर विनोद चमोली ने अमृत योजना के शिलान्यास पर मुस्लिम वोटरों को साधने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि धर्मपुर विधानसभा में कुल 25 हजार मुस्लिम मतदाता हैं। जहां (मुस्लिम कालोनी) यह कार्यक्रम हुआ, उस इलाके में करीब पांच हजार मुस्लिम मतदाता हैं। जो इस विधानसभा के चुनाव में किसी का भी खेल बिगाड़ने और बनाने का माद्दा रखते हैं।

जानकारों की मानें तो इसलिए इस सीट के मौजूदा विधायक दिनेश अग्रवाल ने यह कार्यक्रम इस इलाके में रखवाया, ताकि मुस्लिमों में ये मैसेज जा सके कि उनके द्वारा इस योजना को इस इलाके के लिए स्वीकृत कराया गया है। भीड़ अपेक्षाकृत कम थी, पर उन्होंने इसे साधने में कोई कसर नहीं छोड़ी। महापौर पर खूब शब्दबाण चलाए।
विज्ञापन


धर्मपुर को अपना घर बताकर उनको परिवार का सदस्य बताया। वहीं सूत्रों की मानें तो महापौर विनोद चमोली धर्मपुर सीट से विधानसभा का सफर तय करने की जुगत में हैं। मुस्लिमों में ठीकठाक पकड़ रखने के कारण भाजपा का एक धड़ा हाईकमान से उनकी पैरवी भी कर रहा है। उन्होंने भी इस कॉलोनी के लोगों को उनकी ओर से योजना का प्रस्ताव भेजने का संदेश देने की पूरी कोशिश की।

पार्षदों और स्थानीय लोगों के विरोध स्वरूप अपनी इस कोशिश में वो कुछ हद तक वे कामयाब भी हो गए। राजनीतिक गलियारों में कार्यक्रम को लेकर महापौर और विधायक में जुबानी जंग पूरे दिन चर्चा का विषय रही। क्योंकि पूर्व में भी दोनों में बयानबाजी का दौरा चला था।  

सुबह से बननी शुरू हो गई पटकथा 
कार्यक्रम को लेकर दोनों ओर से सुबह ही पटकथा बननी शुरू हो गई। सूत्रों की मानें तो महापौर ने पार्षदों की बैठक लेकर पूरा प्लान ब्रीफ किया। उधर, मंत्री भी अपने समर्थकों आयोजकों से लगातार मंथन करते रहे। कार्यक्रम में पहुंचने से पहले तक वे अफसरों और कांग्रेसियों से पल पल जानकारी लेते रहे।

अमृत योजना: मंत्री ने किया शिलान्यास, अनदेखी पर भाजपा लाल 
धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के मुस्लिम कालोनी पार्क, रीठा मंडी में खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने अमृत योजना के तहत चार करोड़ की चार योजनाओं का शिलान्यास किया। केंद्र सरकार की योजना के शिलान्यास में भाजपा सांसद, महापौर की अनदेखी और बिना नगर निगम के समन्वय के योजना का शिलान्यास करने पर स्थानीय लोगों और भाजपा पार्षदों ने कार्यक्रम का विरोध किया। इस दौरान उनकी कांग्रेसियों से नोकझोंक भी हुई।
 
शिलान्यास के दौरान मंत्री ने कहा कि उन्हें सरकार सभी क्षेत्रों में विकास के कार्य कर रही है। कहा कि योजना से क्षेत्र में जो पुरानी लाईनों के कारण नालियों के चौक होने की समस्या होती है, वह अब नहीं होगी। जनता की मांग पर उन्होंने ईद के बाद 14 सितंबर से निर्माण कार्य शुरू करने के अफसरों को निर्देश दिए।

क्षेत्रीय पार्षद तौसीर अहमद, पार्षद गुरमीत बग्गा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हयात खान, दिलशाद, दिलीप शाह, अशफाक, माजिद, असलम, अकबर, रिजवान, मदन कांबोज, विनोद, अनूप कपूर, अधीक्षण अभियंता पेयजल निगम डीपी सिंह, अधिशासी अभियंता सुरजीत विकास, जितेंद्र सिंह देव, सहायक अभियंता अरविंद सजवाण, जसप्रीत सिंह, राजुल राजवंशी, सुरेंद्र गुसाई, सतेन्द्र कुमार, ऐ.के.अग्रवाल बालम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये है योजनाएं 
केदारपुरम, कलक्ट्रेट कालोनी में पेयजल योजना का कार्य: 1.3 करोड़ 
देहराखास वार्ड नंबर 42 में पेयजल योजना : 1.6 करोड़ 
ऑफिसर्स कॉलोनी ओल्ड रेसकार्स क्षेत्र में ट्यूबवैल एवं पंप हाउस पेयजल योजना: 88.06 लाख 
मुस्लिम कॉलोनी एवं लक्खी बाग में सीवर लाईन का सुदृढ़ीकरण का कार्य: 80 लाख 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें