फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: इरिगेशन फीनिक्स ब्लू और ब्रेव वॉरियर ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
Iडिपार्टमेंट प्रीमियर लीग के तीसरे संस्करण में रविवार को खेले गए दो मुकाबलेI
विज्ञापन




डिपार्टमेंट प्रीमियर लीग के तीसरे संस्करण में रविवार को दो मुकाबले खेले गए। इनमें इरिगेशन फीनिक्स ब्लू और ब्रेव वॉरियर ऑफ उत्तराखंड ने मैच जीत अगले दौर में प्रवेश किया। पहला मैच एजुकेशन सुपर जायंट्स और इरिगेशन फीनिक्स ब्लू के बीच खेला गया।

टॉस जीतकर इरिगेशन फीनिक्स ब्लू ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। सुपर जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 147 रन बनाए। किरण ए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 रन बनाए, जबकि अंकुश चौहान ने 47 रन का योगदान दिया। इरिगेशन फीनिक्स ब्लू के लिए प्रकाश बिष्ट ने तीन विकेट लिए चटकाए। नितिन सोनी और सैम पाटवाल ने 2-2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इरिगेशन फीनिक्स ब्लू ने रोमांचक मुकाबले में 19.4 ओवरों में लक्ष्य को हासिल कर लिया। सतेंद्र सिंह रावत ने 54 रनों की बेहतरीन पारी खेली। एजूकेशन सुपर ज्वाइंट्स के अंकुश को फाइटर ऑफ द मैच और प्रकाश सिंह बिष्ट को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन




दूसरा मैच ब्रेव वॉरियर ऑफ उत्तराखंड और फूड वॉरियर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर ब्रेव वॉरियर ने पहले बल्लेबाजी करने हुए 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 197 रनों का अच्छा स्कोर बनाया। डॉ. योगेश उनियाल ने शानदार 71 रनों की पारी खेली। जबकि, मनीष चौधरी ने 28 रन और मोहम्मद इलियास ने 55 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फूड वॉरियर की टीम 18 ओवरों में 161 रनों पर ढेर हो गई। टीम के लिए मृणाल रावत ने 37 रन बनाए, जबकि अमन नेगी ने 27 और अर्जुन पुन ने 28 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन


ब्रेव वॉरियर ऑफ उत्तराखंड के गेंदबाज मोहम्मद इलियास और अर्जुन सिंह ने तीन-तीन विकेट चटकाए। मैन ऑफ द मैच का खिताब मोहम्मद इलियास को उनके 55 रनों की बेहतरीन पारी और तीन विकेट लेने के ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दिया गया। वहीं, फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार फूड वॉरियर के मृणाल रावत को मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें