फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शहर में दो जगह लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
Iएक नमकीन का गोदाम जला, दूसरी जगह दुकान में हुआ अग्निकांडI
विज्ञापन




शहर में शनिवार देर रात दो जगह आग लग गई। इनमें एक अग्निकांड में नमकीन का गोदाम जल गया और दूसरी जगह दुकान में आग से लाखों का माल राख हो गया। दोनों जगह फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने आग पर काबू पाया। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फायर ब्रिगेड की टीम विस्तृत जांच कर रही है।



पहला अग्निकांड लक्ष्मण चौक चौकी क्षेत्र में हुआ। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि महंत रोड पर आग लगने की सूचना मिली। यहां पर ज्ञान सिंह गोयल के मकान की ऊपरी मंजिल में आग लगी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि ऊपरी मंजिल में बने नमकीन के गोदाम से आग की लपटें निकल रही थीं। फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। गोयल नमकीन के थोक विक्रेता हैं और उन्होंने अपने घर की ऊपरी मंजिल पर गोदाम बनाया है। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उधर, दूसरी ओर जीएमएस रोड स्थित एक टेलर की दुकान में आग लग गई। शमशेर अली की इस दुकान में शनिवार रात लगभग दो बजे आग लगी, जिसकी सूचना पर फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाया। यहां रखे लाखों रुपये के कपड़े और मशीनें जल गईं। यहां भी शॉर्ट सर्किट ही आग का कारण बताया जा रहा है। दोनों जगह मालिकों के साथ मिलकर फायर ब्रिगेड की टीम नुकसान के आकलन में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें