फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की में हाईवे पर बारूद भरा सिलेंडर मिलने से सनसनी

Fri, 29 Nov 2013 09:55 AM IST
अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-देहरादून हाइवे पर सालियर के पास बारूद से भरा डेढ़ फीट का सिलेंडर मिलने पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


पढ़ें, कांस्टेबल ने किया जानवर से दुष्कर्म

जानकारी के अनुसार लगभग पौने ग्यारह बजे कुछ लोग कार से इसे फेंककर भाग गए थे। पास के एक ढाबे में मौजूद कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। देर रात पुलिस के अधिकारी बम निरोधक दस्ते को लेकर मौके पर पहुंच गए थे।

सिलेंडर में बारूद होने की पुष्टि
हरिद्वार के एसएसपी राजीव स्वरूप ने बताया कि आरंभिक पड़ताल के बाद तांबे और स्टील से बने सिलेंडर में बारूद होने की पुष्टि हुई है। इसे आगे की जांच के लिए फोरेंसिक लैब को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


गुरुवार की देर रात जैसे ही सालियर में हाईवे के किनारे अनुभव ढाबे के सामने बमनुमा वस्तु पड़े होने की सूचना मिली, पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे एसपी देहात अजय सिंह ने हरिद्वार से बम निरोधक दस्ते को बुला लिया।
विज्ञापन


पढ़ें, अपर सचिव यौन शोषण मामले में पीड़िता को बेल

सीओ सिटी रेनू लोहाणी भी गंगनहर थाना पुलिस को लेकर मौके पर पहुंच गईं। इलाके को सील कर दिया गया। लोगों को पुलिस ने बमनुमा वस्तु के पास फटकने नहीं दिया। अनहोनी के डर से ढाबे को भी बंद करा दिया गया।

करीब डेढ़ से पौने दो फुट लंबे सिलेंडरनुमा इस वस्तु के दोनों तरफ ढक्कन लगा हुआ है। फटने की आशंका के चलते पुलिस भी उसके पास जाने से कतराती रही।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें