भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान के तहत मंगलवार को गढ़वाल पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में आकाश से लेकर पाताल तक 12 लाख करोड़ के घोटाले किए।
आकाश में इसरो और एयर इंडिया घोटाला किया तो धरती पर राष्ट्रमंडल घोटाला। यहां तक कि पाताल में कोयला घोटाला भी कर डाला। उन्होंने राज्य से कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का आह्वान कर वायदा किया कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर उत्तराखंड के युवाओं को यहीं रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ठोस नीति बनाई जाएगी।
'कांग्रेस ने नहीं की बेरोजगारों की चिंता'
घनसाली में अमित शाह
- फोटो : AmarUjala
उत्तराखंड के नौजवान आईटी के माध्यम से अमेरिका के युवाओं के साथ सीधी स्पर्धा करके दुनिया भर की समृद्धि उत्तराखंड लेकर आएंगे।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में घनसाली (टिहरी) और पौड़ी में जनसभा संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में रोजगार की व्यापक संभावनाएं होने के बावजूद कांग्रेस ने कभी बेरोजगारों की चिंता नहीं की। आज उत्तराखंड के लाखों युवा रोजगार की तलाश में दिल्ली, चंडीगढ़ और मुंबई जैसे महानगरों में रह रहे हैं।
सीएम रावत पर लगाया भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप
amit shah
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री हरीश रावत पर निशाना साधते हुए जिस मुख्यमंत्री के सचिव ही ठेके बांटते हुए 20 करोड़ के सौदे में पकड़े जाएं, एमएलए की खरीद फरोख्त हो, ऐसे नेता उत्तराखंड का विकास नहीं कर सकते।
विकास वही कर सकता है, जिसके मन में देवभूमि के लिए श्रद्धा हो। हिमालय की पहाड़ियों में आयुर्वेदिक वनस्पतियों के लिए अपार संभावनाएं हैं। इसकी मार्केटिंग, रिसर्च व डेवलपमेंट की व्यवस्था करने के बाद धान उगाने वाला किसान गरीब होगा, जबकि वनस्पतियां बेचने वाला मालामाल होगा।