फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'देश में थोड़ी गर्मी बढ़ी तो राहुल बाबा विदेश चले गए'

Sun, 26 Jun 2016 04:35 PM IST
मनीष चंद्र भट्ट / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
amit shah - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 28 मिनट के भाषण में प्रदेश की हरीश रावत सरकार और राहुल गांधी पर जमकर जुबानी हमले किए। कहा कि देश में थोड़ा गर्मी क्या बढ़ी कि राहुल बाबा विदेश घूमने चल दिए। शाह ने मुख्यमंत्री रावत पर भ्रष्टाचार के आरोपों की झड़ी लगाते हुए जनता से राज्य की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
विज्ञापन


रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बाद अमित शाह के निशाने पर सबसे ज्यादा हरीश रावत रहे। शाह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष पर चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल बाबा हमसे पूछते हैं कि, मोदी सरकार ने दो साल में क्या किया? राहुल को हमारे बजाय हरीश रावत से पूछना चाहिए कि उन्होंने पिछले दो साल में उत्तराखंड के लिए क्या किया।

फिर खुद ही जवाब देने के अंदाज में बोले कि सचिव, विधायक के स्टिंग से लेकर हरीश रावत का खुद के स्टिंग ने उनकी भ्रष्टाचार में संलिप्तता को उजागर कर दिया है। विधायकों को खरीदने के लिए पांच-पांच करोड़ रुपये दिए गए। कुर्सी बचाने के लिए जनता के खून पसीने के डेढ़ सौ करोड़ रुपये विधायकों पर उड़ा दिए।
विज्ञापन

सात बार कहा राहुल बाबा

amit shah - फोटो : अमर उजाला
सरकार बनने के बाद भी सभी विधायकों को कुछ न कुछ सरकारी पद देकर हर महीना तीन सौ करोड़ रुपये की बर्बादी की जा रही है। अमित शाह ने अपने भाषण को भी देवभूमि उत्तराखंड को संतों के अनुरूप बनाने के लिए हरीश रावत सरकार को उखाड़ने और प्रधानमंत्री मोदी में विश्वास जताने के आह्वान के साथ समाप्त किया।

अमित शाह ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर खूब चुटकी ली। अपने पूरे भाषण में शाह ने लगभग सात बार राहुल गांधी को राहुल बाबा नाम से संबोधित किया। जनता से अपील की कि इतनी जोर से नारे लगाएं कि दिल्ली में शहजादे (राहुल गांधी) को भी सुनाई दें।

फिर कहा कि देश में थोड़ा गर्मी क्या बढ़ी कि राहुल बाबा विदेश घूमने चल दिए। अमित शाह ने देश में आपातकाल की याद दिलाते हुए कहा कि मोदी सरकार पर झूठे आरोप लगाने के बजाय सोनिया गांधी और राहुल को अपने परिवार के इतिहास को देखना चाहिए।
विज्ञापन

मिशन 2017 में कोई चूक नहीं चाहते शाह 

शंखनाद रैली में अमित शाह - फोटो : अमरउजाला
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मिशन 2017 में कोई चूक नहीं चाहते। बंद कमरे में बैठकों से लेकर रैली में अपने भाषण में शाह ने नेताओं और कार्यकर्ताओं के सामने जीत का लक्ष्य रखा। सत्ता परिवर्तन को अपना मुख्य उद्देश्य बनाकर जी जान से जुट जाने के टिप्स भी दिए।

शंखनाद रैली में अमित शाह ने मोदी सरकार की दो साल की उपलब्धियों के तौर पर जनधन, अटल पेंशन, बीमा सुरक्षा जैसी कई योजनाओं का जिक्र किया। प्रदेश की जनता को केन्द्र जैसी सरकार उत्तराखंड में देने का वादा करते हुए नेताओं से केन्द्रीय योजनाओं के प्रचार प्रसार को कहा।

भाषण के दौरान शाह ने बार बार प्रदेश सरकार में भ्रष्टाचार और स्टिंग कांड का हवाला दिया। शिवालिक गेस्ट हाउस में प्रदेश नेताओं के साथ बैठक में शाह ने साफ किया मिशन 2017 में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। 

शंखनाद रैली के बाद अमित शाह वापस शिवालिक गेस्ट हाउस पहुंचे। खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने इस दौरान अमित शाह से मुलाकात की। लंढौरा कांड पर चर्चा करने के साथ ही कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने उन्हें बताया कि  हरीया रावत ने उनके खानपुर विधानसभ क्षेत्र की करीब 288 करोड़ रुपये की विकास योजनांए रोक ली हैं। उन्होंने ये योजनाएं केंद्र सरकार से दिलाने की अपील की। चैपियन ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें उनकी सुरक्षा तथा विकास योजनाओं के बारे में भी प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिया।

Published By : Nirmala Suyal
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें