भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे को लेकर विवाद बढ़ने पर भाजपा के स्थानीय नेताओं ने भेल से सटे पार्क में डॉ. भीमराव अंबेडकर की नई प्रतिमा नहीं लगाने का निर्णय ले लिया है।
अब पहले से स्थापित प्रतिमा पर ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से माल्यार्पण कराया जाएगा, नई प्रतिमा लगाने का निर्णय बाद में किया जाएगा।
पहले से है स्थल पर विवाद
गौरतलब है कि जिस पार्क में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए अमित शाह बृहस्पतिवार को हरिद्वार आ रहे हैं उसे लेकर मीडिया ने भाजपा के प्रदेश अजय भट्ट से सवाल उठाए थे, इस पार्क पर भेल प्रशासन भी अपना दावा करता आया है लेकिन वर्षों से यहां अंबेडकर पार्क बनाया गया है, एक मंदिर भी इस पार्क में है।
विवाद के स्वर उठे तो अब भाजपा ने नई प्रतिमा स्थापित करने से कदम पीछे खींचे लिए। जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर ने बताया कि कांग्रेस के कुछ नेता दुष्प्रचार कर रहे हैं, ऐसे में अपने नेता को विवादों से बचाए रखने के लिए नई प्रतिमा नहीं लगाने का निर्णय लिया गया है।